सुपर बिल्ट-अप एरिया (Super Built-up Area)
सुपर बिल्ट-अप एरिया (Super Built-up Area) — 'बिल्डर का गणित' मतलब: यह वह कुल एरिया होता है जिसके आधार पर बिल्डर आपसे फ्लैट की कीमत वसूलता है. इसमें आपके फ्लैट के एरिया के साथ-साथ पूरी सोसाइटी की साझा (Common) सुविधाओं का हिस्सा भी जोड़ दिया जाता है. यह कारपेट एरिया से 30% से 40% तक अधिक हो सकता है. इसमें आपके फ्लैट के एरिया लिफ्ट, सीढ़ियां, कॉरिडोर और क्लब हाउस का हिस्सा भी जोड़कर आपसे पैसे लिए जाते हैं. इसमें शामिल है: बिल्ट-अप एरिया के साथ-साथ बिल्डिंग की कॉमन सुविधाएं जैसे लिफ्ट + सीढ़ियाँ + लॉबी/कॉरिडोर + क्लब हाउस + स्विमिंग पूल और अन्य कॉमन स्पेस.